फ़ैशन ब्यूटी लाइफस्टाइल हेल्थ

गर्मियों में हल्के रंग करें कमाल

शिखा चौधरी
गर्मी के तपन भरे मौसम में आप कुछ ऐसा चाहती होंगी जो आपकी आंखों को, आपके मन को और आपके शरीर को शीतलता दे और जब बात परिधानों की हो तो वाकई आपका मन दिनभर तरोताजा रहना चाहता होगा। आप नहीं चाहंेगी कि आप और आपके वस्त्रा पसीने में तर रहें।


अपने परिधानों को मौसम के अनुकूल ही इस्तेमाल करें। मोटे कपड़े के बने वस्त्रा गर्मियों के लिए नहीं होते, यह सभी जानते हैं। बारीक फेब्रिक ही गर्मियों के लायक होता है। क्या आपने हाल ही में साटिन या कोई अन्य सिल्की टाइप का परिधान बनवाया है तो उसे सर्दियों के लिए रख दीजिए क्योंकि सर्दियों में ही आप इस कपडे़ का लुत्फ उठा पायेंगी। इस मौसम में आप इससे बोर हो जायेंगी।
दूसरी जरूरी बात है कि गर्मियों के लिए थिन फैब्रिक का रंग क्या होना चाहिए। भड़कीले रंग, गाढ़े रंग गर्मियों में नहीं भाते। दूसरों की नजर में भी आप तभी खिलेंगी जब आपके परिधान का रंग शीतलता देने वाला हो। गर्मियों में हल्के रंगों का चलन ही होता है। आप अपनी पसन्द के अनुसार अपने लिए वस्त्रा बना सकती हैं।


हल्के रंगों में सफेद, क्रीम रंग भी आते हैं। सो गर्मियों में हल्के रंग फैशन डिजाइनरों की नजर में भी चढ़ जाते हैं। सूर्य की किरणें इन हल्के रंग वाले परिधानों की बदौलत आपको उतनी गर्मी नहीं पहुंचाएगी जितना ये गहरे रंग वाले परिधानों से पहुंचाती हैं।
सूती वस्त्रा गर्मियों में अपने आप फैशन में आ जाते हैं। सूती की कई किस्में सस्ती भी पड़ती हैं जो आपके लायक होंगी। यदि आप ऐसा नहीं कर सकती तब एक सरल उपाय है। अगर आपके परिधान का रंग भड़कीला है चाहे वह सलवार कुर्ता हो या साड़ी, आप उस पर नेट की हल्के रंग वाली लांग जैकेट प्रयोग कर सकती है। यह न केवल आपके परिधान का रंग हल्का करेगी बल्कि कुछ ठंडक भी देगी। घर से बाहर कहीं जाते हुए आप इसका फायदा उठा सकती हैं।


गर्मियों में कपड़े ढीले ही पहनने चाहिएं। तंग कपड़े गर्मी को और बढ़ा देते हैं। साथ ही घमौरियों या फुंसी होने का भी भय रहता है। यदि आप जींस टॉप पहनती हैं तब इन दिनों में टाइट जींस और टॉप का ख्याल छोड़ दें। हल्के रंगों में ढीली जींस टॉप का इस्तेमाल करें। घर में या बाहर, आप जहां भी होंगी, ठंडक महसूस करेंगी। सिर्फ आपको थोड़ा मौसम के अनुसार अपने परिधानों को बदलना पड़ेगा

Admin

About Author